आयुर्वेद में इसे शरीर को साफ करने वाला माना जाता है। बथुआ में विटामिन A और C, आयरन और कैल्शियम होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या पेट में भारीपन महसूस होता है, उन्हें इसे खाने से फायदा हो सकता है।