लाइफ स्टाइल

आपका चेहरा क्या मांगता है

रोज़मर्रा के हानिकारक तत्वों से प्रभावित आपकी त्वचा की डलनेस को कम करने और उसे ग्लोइंग बनाने में फेशियल बहुत कारगर है। यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।फेशियल कई तरह के होते हैं- हाइड्राफेशियल, ऑक्सी फेशियल, कार्बन फेशियल, डर्माप्लानिंग, बीबी ग्लो फेशियल ट्रीटमेंट आदि। आप अपनी त्वचा की ज़रूरतों के हिसाब से इन्हें चुनकर अपने चेहरे के लिए सुरक्षा कवच बना सकते हैं।सिर्फ़ 15-20 मिनट में तेज़ी से ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए यह एक बेहतर ट्रीटमेंट ऑप्शन है। ऑक्सी फेशियल चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हाइड्रेटेड और ग्लोइंग त्वचा मिलती है, जिससे चेहरे पर बहुत जल्दी ग्लो आता है।

सिर्फ़ तीन स्टेप: यह फेशियल एक ऐसा ट्रीटमेंट है, जोआपकी त्वचा को साफ़ और चिकनी बनाने में मदद करता है। इसे आपको तीन स्टेप में करना है- एक्सफोलिएशन, इन्फ्यूजन और हाइड्रेशन। यह फेशियल सबसे कारगर इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि यह मुंहासे, रूखेपन और झुर्रियों के इलाज में सबसे बेहतर है।त्वचा पर कार्बन लोशन चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए यह स्किन ट्रीटमेंट भी काफी कारगर माना जाता है। इसमें त्वचा पर कार्बन लोशन लगाया जाता है।हर दिन आपकी त्वचा धूल, हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण के संपर्क में आती है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन नियमित फेशियल आपकी त्वचा को सुरक्षा प्रदान कर सकता है।जिसके बाद लेजर ट्रीटमेंट किया जाता है।

लेजर कार्बन को तोड़ता है, जिससे मृत त्वचा कोशिकाएं, अतिरिक्त तेल और चेहरे की झुर्रियां हटाने में मदद मिलती है।

नो मेकअप लुक: यह स्किन ट्रीटमेंट की अत्याधुनिक तकनीक है, जो असमान त्वचा टोन, काले धब्बे और निशान को प्रभावी ढंग से कम करने में कारगर है। यह प्रक्रिया न केवल पिगमेंटेशन में सुधार करती है, बल्कि त्वचा की लोच में भी सुधार करती है। इसके जरिए आपकी त्वचा की परतों में कई तरह के सीरम डाले जाते हैं, जिससे आपको ‘नो मेकअप लुक’ मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
अडूसा: प्राकृतिक औषधि जो सर्दी, खांसी, घाव और दर्द में देती है राहत शादी में पुरुष क्या चाहते हैं? सुंदरता से ज़्यादा ये 5 गुण रिश्ते को बनाते हैं मज़बूत परीक्षा में सही टाइम मैनेजमेंट और स्मार्ट टाइम टेबल कैसे करे सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का देसी तरीका, घर पर बनाएं सेहत से भरपूर कांजी स्वाद भी सेहत भी: बयु/बबुआ खाने के फायदे जानकर आप भी इसे डाइट में ज़रूर शामिल करेंगे गले की खराश से तुरंत राहत: अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे