क्या है एवीलिस्ट

यह क्या है? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी तरह की पहली सूची, जिसमें दुनियाभर के पक्षियों के वैज्ञानिक नाम और वर्गीकरण एक ही जगह उपलब्ध होंगे। सुर्खियों में क्यों? इसे गुरुवार, 12 जून 2025 को जारी किया गया। ग्यारह हजार से अधिक प्रजातियां इसमें 11,131 पक्षी प्रजातियां, 19,879 उप-प्रजातियां, 2,376 वंश और 252 परिवार शामिल हैं। इसे किसने बनाया? इसे इंटरनेशनल ऑर्निथोलॉजिस्ट्स यूनियन के तहत एवियन चेकलिस्ट पर काम करने वाले एक समूह ने बनाया है। इसे बनाने में चार साल लगे। सभी के लिए नि:शुल्क पक्षियों की यह नई सूची WWW.AVILIST.ORG पर प्रकाशित की गई है, जिसे पूरी दुनिया में कोई भी व्यक्ति कहीं से भी बिल्कुल नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है।
YouTube channel Search – www.youtube.com/@mindfresh112 , www.youtube.com/@Mindfreshshort1
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




