WhatsApp का नया पेरेंटल कंट्रोल फीचर: बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता के लिए खास अपडेट

नई दिल्ली। Senior Reporter India| रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp एक नया पेरेंटल कंट्रोल फीचर पेश करने की तैयारी में है। यह फीचर माता-पिता को अपने बच्चों के WhatsApp इस्तेमाल पर सुरक्षित और आसान नियंत्रण देने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस फीचर के ज़रिए माता-पिता अपने WhatsApp अकाउंट को बच्चों के अकाउंट से लिंक कर सकेंगे। इसका फायदा यह होगा कि अनजान नंबरों से आने वाले कॉल और मैसेज स्वतः रोके जाएंगे, जिससे बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी।
खास बात यह है कि बच्चे केवल उन्हीं लोगों से बातचीत कर पाएंगे जो माता-पिता की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, माता-पिता बच्चों की चैट और कॉल डिटेल्स नहीं देख पाएंगे, लेकिन वे यह मॉनिटर कर सकेंगे कि अकाउंट का इस्तेमाल कैसे और कितनी बार हो रहा है।
इसके अलावा, माता-पिता बच्चों की प्रोफ़ाइल पिक्चर, लास्ट सीन, स्टेटस और अबाउट जानकारी जैसी सेटिंग्स को रिमोटली नियंत्रित कर सकेंगे।
यह नया फीचर अभी बीटा टेस्टिंग में है और उम्मीद है कि जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए रोल आउट कर दिया जाएगा।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




