बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण: 10 करोड़ SHG महिलाओं को रोज़गार और लखपति दीदी की नई उड़ान

नई दिल्ली: मोदी सरकार के लगभग 12 साल के कार्यकाल में, देश की आधी आबादी की आर्थिक सशक्तिकरण यात्रा नई दिशा में बढ़ रही है। बजट के ज़रिए, 91 सेल्फ-हेल्प ग्रुप (SHG) से जुड़ी 10 करोड़ महिलाओं को रोज़गार और उद्यमिता के अवसर दिए जाएंगे।
लखपति दीदी और ड्रोन दीदी:
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बजट में लखपति दीदी (एक लाख रुपये से अधिक कमाने वाली महिलाएं) और नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत महिलाएं पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, हस्तशिल्प और डेयरी व्यवसाय में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगी।
आर्थिक अवसर और आसान क्रेडिट:
छोटे व्यवसायों के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर लोन, महिला उद्यमियों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड, और डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए नई पहल की जा सकती है। सरकार का मकसद महिलाओं को स्वस्थ, सुरक्षित, टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।
राजनीतिक ताकत और वोटिंग ब्लॉक:
हाल के वर्षों में महिलाएं एक शक्तिशाली वोटिंग ब्लॉक के रूप में उभरी हैं। बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा की विधानसभा चुनावों में उनकी निर्णायक भूमिका ने सभी राजनीतिक पार्टियों को यह समझाया कि महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण योजनाओं पर निवेश करना जरूरी है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




