महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल आज: भारत और दक्षिण अफ्रीका में नई विश्व चैंपियन बनने की जंग

आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम जब रविवार को यहां महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में मैदान पर उतरेगी, तो उसे दक्षिण अफ्रीका की कड़ी चुनौती से पार पाने के लिए जी-जान से जुटना होगा, जो अपने पिछले सात में से छह मैच जीतकर पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। यह मैच सिर्फ खिताब की लड़ाई नहीं है, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय भी लिखेगा, क्योंकि यह फाइनल एक नई विश्व चैंपियन का ताज पहनाएगा। भारतीय टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरी बार (2005 और 2017 के बाद) पहुंची है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा है। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं और जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगी। भारत पर एक समय लीग चरण से बाहर होने का खतरा था, लेकिन उसके बल्लेबाजों ने अहम समय पर लय हासिल कर टीम को खिताबी मुकाबले तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के अभियान को अपने शुरुआती मैच में इंग्लैंड और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। इन दो मैचों के अलावा, उन्होंने हर मैच में दबदबा बनाया है।
नए खबरों के लिए बने रहे सटीकता न्यूज के साथ।




